गोंदिया: जायसवाल परिवार ग़मगीन, समाजसेवी दीपकुमार जायसवाल का दुःखद निधन, मोक्षधाम में हुई अंतिम क्रिया…

481 Views

 

प्रतिनिधि। 10 मई
गोंदिया। अभी 10 दिन पूर्व ही विनोदकुमार कस्तूरचंद जायसवाल के निधन के ग़मों से परिवार उभर ही नही पाया था, की जायसवाल परिवार में फिर मातम छा गया। नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती जायसवाल परिवार के बड़े बेटे दीपकुमार जायसवाल ने 9 मई की रात को आखरी सांस लेकर अपनो का साथ छोड़ दिया।

दिपकुमार जायसवाल स्व. कस्तूरचंद जायसवाल के बड़े बेटे व दैनिक कशिश के संस्थापक एड. वीरेंद्र जायसवाल के ज्येष्ठ भ्राता थे। वे 71 वर्ष की आयु के थे तथा नागपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ हेतु भर्ती थे। रविवार 9 मई को रात्रि 9 बजकर 15 मिनट पर उनका उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

आज 10 मई को सुबह गोंदिया स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे नवीन जायसवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। श्री दीपकुमार जायसवाल सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में अग्रसर थे, वही परिवार के आधारस्तंभ थे। वे श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी थे।

Related posts