पुराने सोने के एक्सचेंज पर मिलेगा 101% वैल्यू का लाभ; 11 नवंबर तक विदर्भ की सभी शाखाओं में ग्राहकों के लिए विशेष सौगात
नागपुर| धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर सोने-चांदी की खरीदारी को यादगार बनाने के लिए विदर्भ के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड रोकड़े ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए अपना ऐतिहासिक ‘G.O.A.T.’ (Greatest Of All Time) मेगा ऑफर पेश किया है। इस विशेष ऑफर के तहत ग्राहकों को सोने के आभूषणों की मेकिंग चार्ज पर 40 से 60 प्रतिशत तक की सीधी छूट, डायमंड ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की छूट तथा पुराने सोने के एक्सचेंज पर 101 प्रतिशत वैल्यू का लाभ दिया जा रहा है। कंपनी का यह विशेष ऑफर 11 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा।
धनतेरस को धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर सोने और आभूषणों की खरीदारी की सदियों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए रोकड़े ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए आकर्षक योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी का उद्देश्य त्योहारों की खुशियों को और खास बनाते हुए हर वर्ग के ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण बेहतर ऑफर के साथ उपलब्ध कराना है।
22 कैरेट सोने पर 40%, 18 कैरेट पर 60% मेकिंग चार्ज की छूट
रोकड़े ज्वेलर्स के इस मेगा ऑफर में पारंपरिक और आधुनिक आभूषण पसंद करने वाले दोनों तरह के ग्राहकों के लिए विशेष लाभ रखे गए हैं। 22 कैरेट सोने के आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में सीधे 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, आधुनिक डिजाइन और हल्के आभूषण पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए 18 कैरेट सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 60 प्रतिशत की सीधी छूट का लाभ मिलेगा।
![]()
डायमंड ज्वेलरी पर 100% मेकिंग चार्ज की छूट
हीरे के आभूषण खरीदने का सपना देखने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने खास सौगात पेश की है। इस ऑफर के अंतर्गत डायमंड ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की छूट दी जा रही है। यानी नियमानुसार पात्र डायमंड आभूषणों पर ग्राहकों को कोई मेकिंग चार्ज नहीं देना होगा।
पुराने सोने के बदले मिलेगा 101% वैल्यू का लाभ
घर में रखे पुराने अथवा अनुपयोगी सोने को नए और आकर्षक आभूषणों में बदलने का भी यह सुनहरा अवसर है। रोकड़े ज्वेलर्स की विशेष एक्सचेंज योजना के अंतर्गत पुराने सोने के मूल्यांकन पर 101 प्रतिशत वैल्यू का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से ग्राहक अपने पुराने सोने को नए हॉलमार्क आभूषणों से एक्सचेंज कर अतिरिक्त मूल्य का लाभ उठा सकते हैं।
शुद्धता और पारदर्शिता से विश्वास की पहचान
वर्ष 1902 से विश्वास, गुणवत्ता और परंपरा की विरासत को संजोए रोकड़े ज्वेलर्स आज नागपुर सहित संपूर्ण विदर्भ में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है। कंपनी की पहचान 100 प्रतिशत BIS हॉलमार्क शुद्धता वाले सोने और प्रमाणित हीरे के आभूषणों की उपलब्धता के लिए है। शुद्धता, पारदर्शिता और ग्राहकों के अटूट विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रोकड़े ज्वेलर्स ने पीढ़ियों से ग्राहकों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाया है।
कंपनी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त या छिपा हुआ शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्राहकों को बताई गई अंतिम कीमत पूरी तरह पारदर्शी होगी।
नागपुर से गड़चिरोली तक रोकड़े ज्वेलर्स का विस्तार
विदर्भ के आभूषण बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना चुका रोकड़े ज्वेलर्स नागपुर, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर में अपनी शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। अब कंपनी ने गड़चिरोली में भी नए शोरूम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्षों से ग्राहकों के विश्वास और प्रेम के बल पर रोकड़े ज्वेलर्स ने विदर्भ के विभिन्न शहरों में अपना विस्तार किया है।
प्रबंधन ने जताया ग्राहकों के प्रति आभार
रोकड़े ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजेश रोकड़े ने धनतेरस और दीपावली के अवसर पर विदर्भवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आभूषण हमारे लिए केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और पीढ़ियों से जुड़े रिश्तों का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि नागपुर की हमारी सभी शाखाओं से लेकर भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और हमारी नई गड़चिरोली शाखा तक विदर्भ के हर परिवार ने हमें जो अपार स्नेह और विश्वास दिया है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। इस धनतेरस पर हर परिवार के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए हम तत्पर हैं।
विदर्भ में रोकड़े ज्वेलर्स की शाखाएं
नागपुर की शाखाएं (सप्ताह के सातों दिन खुली):
- महाल : बडकस चौक, नागपुर।
- लक्ष्मीनगर : साऊथ अंबाझरी रोड, नागपुर।
- इतवारी : सराफा बाजार, नागपुर।
- एयरपोर्ट : प्रथम तल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नागपुर।
- कोराडी : छिंदवाड़ा रोड, ए.एम. सिनेमा के पास, नागपुर।
- हिंगणा रोड : नागपुर।
नागपुर के बाहर की शाखाएं:
- भंडारा : मेन रोड, बस स्टैंड के पास (मंगलवार सहित सप्ताह के सातों दिन खुला)।
- गोंदिया : मेन मार्केट रोड (रविवार सहित सप्ताह के सातों दिन खुला)।
- चंद्रपुर : गिरनार चौक (रविवार सहित सप्ताह के सातों दिन खुला)।
- गड़चिरोली : (बुधवार सहित सप्ताह के सातों दिन खुला)।
