नगरसेवक अभय अग्रवाल के पिता कुंजबिहारी लालचंद जी अग्रवाल का निधन

127 Views

गोंदिया। नगरसेवक अभय अग्रवाल के पिताश्री कुंजबिहारी लालचंद जी अग्रवाल (बसईवाले) का आज 5 नवंबर को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय कुंजबिहारी लालचंद जी अग्रवाल की अंतिम यात्रा आज 5 नवंबर, दोपहर 1 बजे उनके निज निवास, मामा चौक, कार्लेकर हॉस्पिटल के समीप से निकलेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल अग्रवाल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related posts