वर्ल्ड रिकॉर्ड: गोंदिया के विवेक रहमतकर सहित 26 ट्रेकरों की टीम ने 12500 फिट ऊंची बर्फिली चोटी पर चढ़ लहराया 280 फिट का तिरंगा..

1,134 Views

 

विवेक रहमतकर ने किया गोंदिया का नाम रोशन, मिल रही बधाइयां..

जावेद खान।
गोंदिया। अगर इरादे और हौसले बुलंद हो तो दुनिया में वो हर चीज़ मुमकिन है, जिसकी संकल्पना को हम पा सकते है। कहते है ना, मंजिले उसी को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। ये सच कर दिखाया 8 राज्यों के 26 प्रतिभागियों ने।

इन 26 लोगो की टीम ने केदारकंठा की बर्फीली लगभग 12 हजार 500 फीट ऊंची चोटी पर मायनस 16 डिग्री के टेमरेचर पर 280 फिट लंबे तिरंगे को ले जाकर अपने साहस और हौसलों का दम दिखाया तथा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में सफलता प्राप्त की है।

दरअसल ये खिताब अपने नाम दर्ज करने वाली टीम इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दूसरे विंटर ट्रैक कैम्प के लिए की गई थी। इसके लिए आयोजक ने उत्तराखंड के देहरादून जिले से 200 किलोमीटर दूर सकरी हिमपर्वत का चयन किया।

8 राज्यों जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एवं ओडिसा से 26 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ से 10 प्रतिभागी जिसमें महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी विवेक गणेश रहमतकर का राजनांदगांव से चयन किया गया। विवेक रहमतकर के साथ ही अन्य प्रतिभागियों का नेतृत्व राजनांदगांव के पहले पर्वतारोही रोहित कुमार झा ने किया।

टीम को ललित भंसाली, आकाश चपोड़ा एवं उमेश काकिरवार द्वारा 280 फिट लंबा तिरंगा देकर 28 दिसम्बर 2021 को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।

गोंदिया के विवेक रहमतकर ने बताया कि, ये विंटर ट्रैक बहोत ही बर्फ़ीली रास्तों से घिरा हुआ था। चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, पर वे हिम्मत नहीं हारे। उन्होंने सकरी के इस बर्फीले पर्वत पर 3 जनवरी 2022 को करीब 12 हजार 500 फीट की चढ़ाई पूरी कर 280 फिट लंबे हमारी आन बान और शान तिरंगे को लहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में सफलता प्राप्त की।

टीम व प्रोफेशनल ट्रेनर के इस हौसले पर इंडियन एडवेन्चर फाउंडेशन के अध्यक्ष ईफरीम अहमद व टीम ने इस साहस पर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विवेक रहमतकर ने बढ़ाया गोंदिया का गौरव..

280 फिट तिरंगा 12500 फिट ऊंची बर्फिली छोटी पर लहराने वाली टीम में सहभागी विवेक गणेश रहमतकर(उम्र- 23 साल), ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में अपने हौसलों से भारत के साथ गोंदिया जिले का नाम रोशन किया है। विवेक गोंदिया तहसील के कारंजा निवासी है। उनकी पढ़ाई गोरेगाँव के जगत कॉलेज में होकर वे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अपने मामा के यहां रहकर ग्राफिक डिजाइनिंग का कार्य करते है। विवेक को विंटर ट्रेकिंग का शौक होने से आज उनका शौक एक पहचान बना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर गोंदिया जिले में बहोत प्रशंसा की जा रही है वहीं बधाई दी जा रही है।

Related posts