तिरोड़ा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तिरोड़ा की ओर से सांसद श्री राजेंद्र जैन के जन्मदिन के अवसर पर उनका अभिनंदन करते हुए लकड़ी की बैलगाड़ी भेंट की गई। श्री अजय गौर, श्री सलीम जव्हेरी एवं श्री राजेश गुनेरिया के नेतृत्व में नगर परिषद के सदस्यों ने यह अनोखी भेंट देकर सांसद जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन पर बैलगाड़ी भेंट किए जाने को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि संस्कृति से जोड़कर देखा जा रहा है। बैलगाड़ी केवल एक पारंपरिक वाहन नहीं, बल्कि किसान के श्रम, खेती-किसानी और गांव की जड़ों का प्रतीक मानी जाती है। सांसद को किसान की बैलगाड़ी भेंट कर पार्टी पदाधिकारियों एवं नगर परिषद सदस्यों ने क्षेत्र की कृषि व्यवस्था, किसानों की समस्याओं तथा ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। साथ ही यह अपेक्षा भी व्यक्त की गई कि किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके हितों के संरक्षण के लिए सांसद निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहें।
इस अवसर पर सांसद राजेंद्र जैन ने किसानों के हितों के संरक्षण एवं उनके कल्याण के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके हित में आवश्यक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में श्री जिब्राईल खान, विजय बनसोड, डॉ. अविनाश जायसवाल, नरेश कुंभारे, पठाण, श्री प्रभू असाटी, विजय बुरडे, कादर मन्सूर, राजा पठाण, प्रशांत दहाटे, बाळू येरपुडे, रामकुमार जी असाटी, नितीन लारोकर, डॉ. संदीप मेश्राम एवं राहुल गहेरवार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित रहे।
