गोंदिया। रक्त मित्र विनोद चांदवानी (गुड्डू) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) में चौथी बार तथा हरीश घनश्याम अग्रवाल को दूसरी बार सदस्य नियुक्त किए जाने पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनोद चांदवानी (गुड्डू) एवं हरीश घनश्याम अग्रवाल ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। वे रेल यात्रियों की समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने, यात्री सुविधाओं में सुधार लाने तथा जनहित से जुड़े रेल संबंधी मुद्दों के समाधान हेतु पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने इस नियुक्ति पर मार्गदर्शन, सहयोग एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष सौ. सीताताई रहंगडाले, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक परिणय फुके, विधायक संजय पुराम, जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, वीरेंद्र अंजनकर, बालघाट सांसद भारती पारधी ,पूर्व सांसद सुनील मेंढे, अशोक अग्रवाल, राजू नोतानी, महेश आहूजा, मनोहर आसवानी, नारी चांदवानी,रमेश रंगलानी, देवेश मिश्रा, सतेंद्र ठाकुर, मोनील जैन, अशोक जयसिंघानी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त अधिकारीगण, सिंधी समाज के गणमान्य नागरिकों एवं अन्य सभी शुभचिंतकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग उन्हें जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वे भविष्य में भी रेल यात्रियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, बेहतर रेल सुविधाओं के लिए प्रयास करने तथा आम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
दोनों नवनियुक्त सदस्यों ने सभी शुभचिंतकों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं जनसेवा की भावना से करेंगे।
