धान उत्पादन बंपर, पर MSP दर पर खरीदी सीमा अपर्याप्त, सरकार अतिरिक्त 10 लाख क्विंटल धान खरीदी लक्ष्य बढ़ाये- विधायक राजकुमार बडोले

742 Views   मुंबई/गोंदिया : अर्जुनी-मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के संकट से घिरे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक राजकुमार बडोले ने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से मुंबई स्थित मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान विधायक बडोले ने किसानों की दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पत्र सौंपे। इन मांगों में खरीफ सीजन 2025-26 में धान उत्पादन में हुई भारी वृद्धि को देखते हुए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बिक्री का लाभ दिलाने के लिए अतिरिक्त 10 लाख क्विंटल धान खरीद सीमा मंजूर…

Read More

10 साल बाद “MLC” चुनाव की तैयारी में जुटा भंडारा-गोंदिया, इस बार बाहरी नेता नही!!

1,272 Views इस चुनाव में राजेंद्र जैन, प्रफ़ुल्ल अग्रवाल, सुनील मेंढे, प्रकाश बालबुद्धे, सुमित भालोटिया और सुनील फुंडे के नाम की चर्चा जाहिद खान। गोंदिया। पिछले 1 दशक बाद होने जा रहे भंडारा-गोंदिया विधानपरिषद के चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। स्थानीय निकाय चुनावों में हुई देरी के चलते 2022 में होने वाला चुनाव अब 4 साल बाद 2026 में 18 जून को होने जा रहा है। इस चुनाव को लेकर दोनों जिलों में राजनीतिक समीकरण गर्मा गए है। वर्ष 2016 के पूर्व इस एमएलसी सीट से पूर्व केंद्रीय…

Read More

किसान ने दिखाई विरुगिरी, “मेरी जमीन लौटाओ वरना नहीं उतरूंगा!”

696 Views 1.67 हेक्टेयर जमीन रिकॉर्ड से गायब होने का आरोप, किसान ने पानी की टंकी पर चढ़कर शुरू किया ‘शोले स्टाइल’ आंदोलन गोंदिया। जिले के गोरेगांव तहसील अंतर्गत पालेवाड़ा गांव में एक किसान ने अपनी कृषि भूमि राजस्व रिकॉर्ड से गायब होने का आरोप लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन शुरू कर दिया है। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आंदोलन कर रहे किसान का नाम कृष्णकुमार डोये बताया गया है। किसान…

Read More

GONDIA: कल दवा दुकानदारों का भारत बंद, जिले में चिकित्सा इमरजेंसी में यहां मिलेगी दवाएं

1,232 Views  गोंदिया। कल 20 मई को अखिल भारतीय रसायनशास्त्री एवं औषधि विक्रेता संगठन ने राज्य और देश में संचालित ऑनलाइन इंटरनेट फार्मेसियों के विरोध में और अन्य मुद्दों को लेकर भारत भर के खुदरा और थोक दवा विक्रेताओं ने अपना दवा कारोबार बंद करने की घोषणा की है। बंद की घोषणा पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), गोंदिया और गोंदिया जिला केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि गोंदिया जिले में मरीजों को असुविधा न हो और आवश्यक…

Read More

बिरसी एयर पोर्ट सुना, MIDC में उद्योग नही, गोंदिया बहा रहा बदहाली के आंसू..

561 Views जाहिद खान। गोंदिया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा महाराष्ट्र के अंतिम छोर वाला जिला “गोंदिया” इन दिनों अविकसित रूप से बदहाली के आंसू बहा रहा है। न रोजगार है न व्यापार, न उद्योग है न अवसर। इतना ही नही विशालकाय बिरसी एयरपोर्ट से विमानसेवा बंद होने से हवाई यात्रा के सपने भी तार-तार हो गए है। आज जिस तेजी से भारत विकास के मुहाने पर प्रगति कर रहा है उसी रफ़्तार में हमारा गोंदिया बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। नतीजा ये है कि इस शहर…

Read More