20 सितंबर को गोंदिया पहुंचेंगे सांसद प्रफुल्ल पटेल, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

70 Views

 

गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल 20 सितंबर 2026 को गोंदिया जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामनगर स्थित बगीचा निवास स्थान पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं से संवाद और चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र जैन सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सांसद प्रफुल्ल पटेल के कार्यकर्ता संवाद को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Related posts