गोंदिया: आधी रात, महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, बेटा घायल..

1,789 Views

चेन्द्रशेखर वार्ड गोंदिया के मकान में हुई वारदात, हत्या का कारण अनसुलझा…अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

क्राइम न्यूज़। (7जून)
गोंदिया। आज 6 जून के तड़के करीब 3-4 बजे के दौरान घर में रह रहे एक महिला व उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, वही इस हमले में बेटा घायल हो गया है।
ये निर्मम हत्या की वारदात शहर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर वार्ड, श्रीनगर में घटित हुई है। मृत महिला का नाम संध्या महेंद्र कोरे (48) बताया गया है। बेटे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के तहत ये वारदात 6 और 7 जून की रात 3 के आसपास होने की बताई जा रही है। महिला के गले में, मुह में और शरीर में धारदार हथियार से अनेक वार किए गए है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे के घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्रथमदृष्टया भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया। और इस हत्याकांड पर जांच में जुट गई है।

Related posts