गोंदिया APMC के सभापति बनें भाऊराव ऊके, उपसभापति राजकुमार पटले

2,045 Views

 

प्रतिनिधि। 19 मई
गोंदिया। कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया के आज संपन्न हुए सभापति, उपसभापति के चुनाव में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल के चाबी संगठन के प्रमुख मुखिया भाऊराव ऊके सभापति चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि एपीएमसी चुनाव परिवर्तन पैनल में एक साथ लड़कर संचालक बनने वाले कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार (पप्पू) पटले निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए है।
गौरतलब है कि कृषि उत्पन्न बाजार समिति के चुनाव में विधायक विनोद अग्रवाल की चाबी और कांग्रेस के अशोक (गप्पू) गुप्ता ने साथ में मिलकर परिवर्तन पैनल से 18 में से 16 सीटों पर संचालक पद हेतु अलग अलग गट से उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें पैनल के 14 उम्मीदवार बहुमतों से निर्वाचित हुए।
आज सभापति, उपसभापति चुनाव में भाऊराव ऊके सभापति व राजकुमार उर्फ पप्पू पटले के उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित होने पर, विधायक विनोद अग्रवाल, कॉंग्रेस के गोंदिया जिला उपाध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, धनंजयभाऊ तुरकर, एड योगेश अग्रवाल, जितेश राणे सहित सभी संचालक मंडल, व मित्र मंडल द्वारा बधाई दी गई।

Related posts