गोंदिया: लडक़ी को टाँटिंग करने पर उपजे पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला,  मार्केट क्षेत्र में हुई घटना

1,404 Views
गोंदिया। शहर के भीडभाड़ वाले मार्केट क्षेत्र में एक युवक ने पैदल जा रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। ये हमला 15 दिन पूर्व हुए एक लड़की को टाँटिंग करने पर उपजे विवाद को लेकर था।
शहर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फिर्यादि आदेश अरविंद रामटेके उम्र 22 वर्ष  निवासी गिरोला तहसील गोंदिया का 15 दिन पूर्व आरोपी के साथ उसकी सहेली मित्र को टाँटिंग करने को लेकर विवाद हुआ था। जब फिर्यादि गोंदिया शहर के मार्केट क्षेत्र में जमनालाल बजाज पुतले के पास से पैदल जा रहा था, उसी दौरान मन में खुन्नस पाल रखे आरोपी ने उसे घेर लिया। और पुराने विवाद को ताजा करते हुए कहा कि, “तू ज्यादा माज गया क्या? उस दिन क्या बोल रहा था मुझे.., अभी देखता हूँ” कहते हुए जेब में रखा चाकू निकाला और फिर्यादि के पेट तथा छाती पर वार कर घायल कर दिया।
घायल युवक की शहर थाने में दर्ज रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया।

Related posts