शहरी जल व्यवस्था में होगा बदलाव, 24 घँटे जलापूर्ति हेतु जल्द होगी 208 करोड़ की योजना मंजूर- विधायक विनोद अग्रवाल

282 Views

 

विधानसभा में मंत्री उदय सावंत के प्रतिउत्तर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने माना आभार..

मुंबई। बजट सत्र के दौरान आज गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने गटार योजना में बरती जा रही अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच एवं मृतक मजदूर को उचित शासन द्वारा मुआवजा, डम्पिंग यार्ड की एमआईडीसी क्षेत्र में पर्यायी व्यवस्था एवं शहर की 50 वर्ष पुरानी पेयजलापूर्ति व्यवस्था को लेकर सरकार का ध्यानकेन्द्रित किया।

इन मांगों पर सरकार ने सकारात्मक प्रतिउत्तर देते हुए 15 दिनों के भीतर एक उच्च स्तरीय बैठक लेकर समाधान करने की बात की।

इसके अलावा शहर की पेयजलापूर्ति के मामले पर विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा रखे ध्यानाकर्षण मुद्दे के सवाल पर मंत्री उदय सावंत ने कहा कि, गोंदिया शहर में जल व्यवस्था हेतु सरकार ने धापेवाड़ा जल स्त्रोत से पानी की व्यवस्था हेतु 208 करोड़ रुपये निधि अमृत योजना के तहत मंजूर की है। जल्द ही मुख्य सचिव इस मामले में बैठक लेकर इसे मंजूरी प्रदान करेंगे।

सरकार द्वारा पेयजलापूर्ति के मामले पर सकारात्मक कदम उठाए जाने पर गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस व मंत्री उदय सावंत के आभार माना।

विनोद अग्रवाल ने कहा, जल्द ही पेयजलापूर्ति की विकट समस्या का समाधान होगा एवं आम नागरिकों को 24 घँटे जल की उपलब्धता होगी।

Related posts