गोंदिया: वरिष्ठ कवि शशि तिवारी, 23 को मुंबई में होंगे महाराष्ट्र राज्य हिन्दी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित..

200 Views

गोंदिया: वरिष्ठ कवि शशि तिवारी, 23 को मुंबई में होंगे महाराष्ट्र राज्य हिन्दी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित..

प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा सहित अनेक नामचीन हस्तियों का भी समावेश..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी अकादमी ने वर्ष 2020-21 से वर्ष 2022-23 इन तीन वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। जिसमें 2020-21 के सुब्रमण्यम भारती हिन्दी सेतु विशिष्ट सेवा के लिए गोंदिया के वरिष्ठ कवि एवं भिन्न भाषी साहित्य मंडल के संयोजक श्री शशि तिवारी के नाम का समावेश है।
यह पुरस्कार आगामी 23 मार्च को मुंबई में आयोजित एक समारोह में उन्हें प्रदान किया जाएगा, उनके साथ अन्य पुरस्कारों में प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा व कई बड़े नामों का समावेश है।

Related posts