गोंदिया का लापरवाह प्रशासक: खेलते बच्चों पर सुअर का जानलेवा हमला, 10 वर्षीय बच्चा घायल

853 Views

हेमू कॉलोनी चौक परिसर की घटना, घायल बच्चे को ले जाया गया केटीएस अस्पताल..

प्रतिनिधि।
गोंदिया। शहर में सुअरों एवं लावारिश जानवरों की बढ़ती संख्या और उनसे होने वाले जान माल के खतरे को भांपकर अनेक बार शिकायत नगर परिषद को की गई, बावजूद हालात बदतर बनें हुए है। आज एक सुअर ने अपना आपा खोते हुए सीधे खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया।
सुअर का ये हमला इतना घातक था कि, अगर आसपास के लोग बचाने नही दौड़ते तो कोई अप्रिय घटना घट जाती। ये घटना सिंधी कॉलोनी क्षेत्र के हेमू कॉलोनी परिसर की बताई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के वाट्सएप ग्रुपों में इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल कर नगर प्रशासन से जवाब तलब किया जा रहा है।
घटना के वीडियो में 3 बच्चे एकसाथ खेल रहे है, तभी एक वजनी, बड़ी सुअर एक 10 साल के करीब बच्चे पर झपटकर हमला कर रही है। सुअर ने बच्चे पर अनेक बार हमला किया। तभी आसपास से लोग आते दिखाई दिए जिन्होंने उस सुअर को भगाया।
बच्चे को घायल अवस्था में जिला केटीएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया।
गोंदिया के निवासी लिखते है कि, आज इस प्रकार की घटना हुई जिससे शहरवासी दहशत में है। इस लचर व्यवस्था के लिए जवाबदार कौन है? समय रहते हुए अगर इन लावारिस जानवरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो जाने अनजाने में कोई बड़ी अनहोनी होने से रोका नही जा सकता। अब देखना है प्रशासन क्या इन लावारिस जानवरों पर लगाम लगा पाएगा..

Related posts