बड़ी खबर: गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस 20 और 21 को फिर रद्द… आज छुटी ट्रैन का पुणे तक परिवर्तन

1,076 Views

नागपुर रेल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग के. सिंग ने दी जानकारी…

प्रतिनिधि।
गोंदिया। अभी पश्चिम महाराष्ट्र में आयी बारिश के कारण कोल्हापुर से गोंदिया व कोल्हापुर से मुंबई के बीच रेल रास्ते में मिरज के समीप ब्रिज क्रमांक 258/1 क्षतिग्रस्त हो जाने से इस रेल रूट पर ट्रेनों के यातायात को 20 अक्टूबर तक रोक दिया गया है। परंतु महाराष्ट्र एक्सप्रेस को आज 19 अक्टूबर को कोल्हापुर के लिए छोड़ा गया, किंतु इसे पुणे तक परिवर्तित कर दिया गया।
    आज नागपुर रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक अनुराग के. सिंग द्वारा जारी आदेशित पत्र में गोंदिया से कोल्हापुर चलने वाली गाड़ी क्रमांक 1040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस को पुनः  20 और 21 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिये जाने की जानकारी दी गई है।

Related posts