गोंदिया: रेल विभाग से आयी बड़ी खबर, अब 6 दिन के लिए रद्द हुई महाराष्ट्र एक्सप्रेस…

1,144 Views

 

हकीक़त न्यूज।
गोंदिया। अभी पश्चिम महाराष्ट्र में आयी भारी बारिश के चलते मध्य रेलवे अंतर्गत मिरज के समीप ब्रिज क्रमांक 258/0 से 258/1 का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके दुरुस्ती का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, परन्तु इस कार्य के चलते कई ट्रैन रद्द कर दी गई, वही कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

इस कार्य के चलते रेल विभाग के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय, बिलासपुर (दपुमरे) द्वारा आज 19 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई कि, कल सोमवार 20 अक्टूबर से गाड़ी क्र 1040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस आगामी 25 अक्टूबर तक छह दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।

इसी तरह कोल्हापुर से गोंदिया चलने वाली गाड़ी क्र 1039 कल सोमवार 20 अक्टूबर से आगामी 23 अक्टूबर तक चार दिनों के लिए रद्द रहेंगी।

गौरतलब है कि आज 19 अक्टूबर को गोंदिया से रवाना हुई महाराष्ट्र एक्सप्रेस को पुणे तक परिवर्तित कर दिया गया।

जिन लोगो ने 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक यात्रा हेतु आरक्षित टिकट बुक कराएं है, उनकी टिकट रद्द होकर, राशि वापस की जाएगी। यात्रियों को हुई असुविधा पर रेल विभाग ने खेद व्यक्त किया।

Related posts