गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा धक्का, युवा आइकॉन “गप्पू गुप्ता” का 20 को मुंबई में कांग्रेस प्रवेश… 

3,374 Views

आज विदर्भ एक्सप्रेस से मुंबई के लिये हो रहे रवाना..


जावेद खान।
गोंदिया। अपनी राजनीतिक उम्र का पूरा पड़ाव अपने आदर्श नेता प्रफुल पटेल के लिए समर्पित करने वाले युवाओं के प्रखर नेता अशोक (गप्पू) गुप्ता, अब राष्ट्रवादी कांग्रेस से नाता तोड़ 20 अक्टूबर को कांग्रेस में प्रवेश करने जा रहे है। उनके इस कदम से राष्ट्रवादी कांग्रेस में हड़कंप मची हुई है।
  गप्पू गुप्ता का राजनीतिक सफर बहोत लंबा है। जिससे गोंदिया शहर और ग्रामीण दोनों बखूबी वाकिफ है। श्री गुप्ता अनेको बार नगर सेवक रह चुके है, वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर गोंदिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। राजनीति में सरल स्वभाव के इस युवा आइकॉन लीडर ने अनेकों को विभिन क्षेत्र के चुनाव जितवाने में भरसक प्रयास किये और उन्हें जनप्रतिनिधि बनाने का कार्य भी किया है। विशेष है कि वे लगभग 10 सालों तक रायुकां के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है।
    अशोक (गप्पू) गुप्ता वर्तमान में जीडीसीसी बैंक के संचालक है एवं युवाओं की सामाजिक संगठन जनचेतना मंच के संयोजक भी। श्री गुप्ता ने वर्ष 2014 के पूर्व पूरे विधानसभा क्षेत्र में गाँव-गाँव जाकर एक माह की लंबी पैदल यात्रा की थी, जो लोगों के लिए गोंदिया के इतिहास में एक यादगार पल है।
   इतना लंबा राजनीति सफर प्रफुल पटेल को आदर्श मानकर राष्ट्रवादी में पूरा करने वाले युवा नेता गप्पू गुप्ता से जब पूछा गया कि, पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी में जाने का इरादा क्यों बदला गया..? तो उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि पक्ष बदल लेना जरूरी है। गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस में रहकर मैं उन लोगों के लिए वो कार्य नही कर पा रहा हूँ, जिसे करने के मकसद से मैं राजनीति में आया हूँ। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस में जा रहा हूँ। जिसकी घोषणा दो दिन करूंगा।
 20 अक्टूबर को विस अध्यक्ष नाना पटोले व प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात के नेतृत्व में मुंबई में होगा कांग्रेस प्रवेश..
जानकारी के अनुसार अशोक (गप्पू) गुप्ता, आज अक्टूबर को दोपहर विदर्भ एक्सप्रेस से मुंबई रवाना हो रहे है। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नामदेवराव किरसान व करीब 22 कांग्रेस पदाधिकारी भी रवाना हो रहे है। 20 अक्टूबर को गप्पू गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष व भंडारा-गोंदिया जिले के लोकप्रिय जननेता नानाभाऊ पटोले, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरात के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश करेंगे। उनके कांग्रेस में जाने पर हजारों युवा जो शहर और ग्रामीण में मंजे हुए राजनीतिज्ञ बन चुके है वो भी उनके साथ कांग्रेस प्रवेश करने जा रहे है।
    गप्पू गुप्ता के कांग्रेस में जाने के ठोस निर्णय से, राष्ट्रवादी कांग्रेस को गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लग सकता है। वही अशोक (गप्पू) गुप्ता के कांग्रेस में आने से पार्टी को जबरदस्त मजबूती प्रदान हो सकती है। श्री गुप्ता ने इस पार्टी छोड़ने के संदर्भ में अपने नेता प्रफुल पटेल को भी बताने की जानकारी दी है।

Related posts