गोंदिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल के शुभहस्ते कामधेनु होंडा शोरूम का भव्य शुभारंभ कल..

1,128 Views

 

हकीक़त न्यूज।

गोंदिया। विश्व में दुपहिया वाहनों में देश और दूनिया की पहली पसंद बन चुके होंडा वाहनों के गोंदिया जिले के अधिकृत विक्रेता कामधेनु होंडा ने अपनी सेवाओं और सर्विसिंग की बदौलत विशेष पहचान कायम की, जिसका परिणाम रहा कि गोंदिया जिले में कामधेनु होंडा के प्रतिनिधित्व में होंडा वाहनों की ओर ग्राहकों का झुकाव बढ़ता ही चला गया। सेवा और उत्कृष्ट व्यवहार के साथ कामधेनु होंडा गोंदिया ने उपलब्धियों की श्रृंखला में अत्याधुनिक सेवाओं के साथ और बढ़ोत्तरी करते हुए एक कदम और बढ़ाया है, तथा इन अत्याधुनिक सेवाओं और नई साज सज्जा एवं उपकरणों के साथ कामयाबी के शिखर पर बढ़ते हुए कामधेनु होंडा गोंदिया के नए शोरुम का भव्य शुभारंभ आज 18 अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर 2 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल के शुभ हस्ते संपन्न होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष गोंदिया डिस्ट्रिक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक व पूर्व विधायक राजेंद्र जैन तथा विशेष अतिथि के रुप में होंडा के क्षेत्रीय व्यवस्थापक सेल्स हर्षित पुजारी, क्षेत्रीय व्यवस्थापक सर्विस प्रवीण कुमार झा, कुलदीप वशिष्ठ व प्रदीप कुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

अतिथियों के स्वागत हेतु कामधेनु होंडा के संचालक रमेश चौधरी, पुत्र जयराज चौधरी, दीपक चौधरी (बंटी) एवं संपूर्ण कामधेनु होंडा परिवार ने समस्त गोंदिया शहर वासियों को होंडा वाहन शोरुम शुभारंभ पर स्नेह उपस्थिति की अपील की है।

Related posts