गोंदिया: निर्मल टॉकीज के संचालक राजकुमार जायसवाल का दुःखद निधन

1,278 Views
प्रतिनिधि। 20 अप्रैल
गोंदिया। शहर की फुलचुर रोड स्थित निर्मल टॉकीज के संचालक, राजकुमार कस्तूरचंद जायसवाल का आकस्मिक निधन हो गया।
उनकी अंत्य यात्रा आज 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान, गुरुनानक वार्ड, गणेश नगर से निकाली गई।
गौर हो कि राजकुमार जायसवाल दैनिक कशिश के संस्थापक श्री वीरेंद्र जायसवाल के छोटे भाई थे। परिवार में उनके असामायिक इस निधन से परिवार गमगीन है। राजकुमार जायसवाल के दुखद निधन पर हक़ीक़त टाइम्स ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts