नक्सली गतिविधियां थमीं तो, भंडारा, नांदेड़ और यवतमाल हुए नक्सलमुक्त…

1,264 Views

गोंदिया जिले की 4 तहसील भी नक्सल सूची से बाहर…

प्रतिनिधि। 17 अप्रैल
गोंदिया। पिछले 5 वर्षों में नक्सली गतिविधियां न होने के चलते राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विदर्भ के भंडारा जिले सहित नांदेड़ और यवतमाल को नक्सलग्रस्त सूची से हटाते हुए नक्सलमुक्त घोषित कर दिया। वही गोंदिया जिले की 8 तहसीलों में 4 तहसील सड़क अर्जुनी, गोरेगांव, तिरोडा व आमगांव को सूची से हटा दिया है।
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर पुनर्विचार कर फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव सरकार को पुलिस प्रशासन ने भेजा था।
वर्ष 2005 के प्रस्ताव अनुसार नक्सल प्रभावित जिले की सूची में गड़चिरोली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा, नांदेड़ और यवतमाल जिले का समावेश था। लेकिन अब नक्सली गतिविधियां शहरी क्षेत्र में भी रुक गई है। जिसके चलते राज्य सरकार ने फिर से गड़चिरोली की 12 तहसील सहित गोंदिया जिले की गोंदिया, देवरी, सालेकसा, अर्जुनी मोरगाँव, चन्द्रपुर जिले की राजुरा, कोरपना, जीवनी तहसील को नई सूची में रखा है।
नई सूची के संदर्भ में सरकार ने सात दिन के भीतर प्रतिक्रिया भेजने की अपील की है। वही गोंदिया जिले में अन्य तहसीलों को सूची से हटाए जाने पर विरोध प्रकट कर उन्हें पुनः नक्सलग्रस्त सूची में लेने की अपील की जा रही है।

Related posts