प्रदेश अध्यक्ष वैशालीताई नागवड़े की अध्यक्षता में होगा आयोजन; सांसद राजेन्द्र जैन एवं विधायक राजकुमार बडोले करेंगे मार्गदर्शन
————————
महिला जिलाध्यक्ष रजनीताई गिरहेपुंजे ने जिलेभर की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की
गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महिला संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 1 नवंबर 2026 को गोंदिया में जिला महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सांसद प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व में आयोजित यह सम्मेलन सुबह 11 बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन, रेलटोली, गोंदिया में संपन्न होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वैशालीताई नागवड़े करेंगी।
इस सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में सांसद राजेन्द्र जैन एवं विधायक राजकुमार बडोले उपस्थित रहकर महिला कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमकुमार राहंगडाले, प्रदेश उपाध्यक्ष सौ. राजलक्ष्मीताई तुरकर, प्रदेश सचिव सौ. सरिताताई मदनकर, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष केतन तुरकर तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जनप्रतिनिधियों एवं महिला पदाधिकारियों की रहेगी उपस्थिति
सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य श्रीमती पुजा अखिलेश सेठ, श्रीमती अश्विनी पटले, श्रीमती सुधा राहंगडाले, श्रीमती नेहा तुरकर, पंचायत समिति सभापति अर्जुनी मोरगांव श्रीमती आम्रपाली डोंगरवार, नगराध्यक्षा श्रीमती मंजुषा बारसागड़े, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सड़क अर्जुनी श्रीमती वंदना डोंगरवार, गोंदिया बैंक संचालिका श्रीमती प्रिया हरिणखेड़े, नगर परिषद/ नगर परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला मिश्रा, श्रीमती चंद्रकला देशमुख, श्रीमती निती राय, श्रीमती कल्पना बंसोड़, श्रीमती ममता बैस, डॉ. कुमुद मेश्राम, श्रीमती मनीषा येरपुड़े, श्रीमती रश्मि बुराड़े, श्रीमती छाया कटरे, श्रीमतीलता पुड़के, श्रीमती ममता धामेचा, श्रीमती आशा भोंडेकर, श्रीमती साहिस्ता शेख, डॉ. रिता लांजेवार, श्रीमती दिक्षा भगत, श्रीमती कामिनी कौवे, श्रीमती दिक्षा शहारे, श्रीमती सुषमा अगड़े, श्रीमती हिना टेंभरे, सदस्य पंचायत समिति श्रीमती सरला चिखलोंडे, श्रीमती शीला ब्राह्मणकर, श्रीमती रिता पटले एवं श्रीमती पुष्पलता दुरुगकर की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
रजनीताई गिरहेपुंजे सहित महिला पदाधिकारियों ने की अपील
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इस जिला महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने तथा जिलेभर की महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनीताई गिरहेपुंजे ने सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
इस अपील में तालुकाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में डॉ. माधुरी नासरे, श्रीमती किर्ती पटले, श्रीमती बिरजुला भेलावे, श्रीमती पारबता चांदेवार, श्रीमती श्रद्घा राहंगडाले, श्रीमती सुशीला हलमारे, श्रीमती जया धावड़े, श्रीमती सीमा शेंडे, श्रीमती गीताबाई चौधरी, श्रीमती कविता राहंगडाले, श्रीमती सुमन बिसेन, श्रीमती अनिता तुरकर, श्रीमती नीता राहंगडाले, श्रीमती कुंदा दोनोड़े, श्रीमती शर्मिला पाल, श्रीमती कल्पना बहेकार, श्रीमती चित्ररेखा मिश्रा, श्रीमती ममता बैस, श्रीमती अफरोज शेख, श्रीमती शर्मिला टेंभुर्णीकर, श्रीमती उषा रामटेके, श्रीमती चेतना कांबळे, श्रीमती लक्ष्मी येडे एवं श्रीमती सुनीता थेर सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की समस्त महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलेभर की महिलाओं से सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
पार्टी संगठन की मजबूती, महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन तथा सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन को लेकर महिला संगठन की ओर से तैयारियां की गई हैं।
