राष्ट्रवादी कांग्रेस महिला जिला कार्यकारिणी की विस्तार बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गोंदिया जिला महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी विस्तार बैठक राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन, रेलटोली कार्यालय, गोंदिया में आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष प्रेमकुमार रहांगडाले तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्षा रजनी गिऱ्हेपुंजे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![]()
बैठक के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्षा रजनी गिऱ्हेपुंजे का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राजेंद्र जैन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर महिला संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, बूथ कमेटियों में उत्साही महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
![]()
उन्होंने कहा कि हम सभी अपने नेता सांसद प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा, ध्येय और नीतियों पर विश्वास रखते हुए संगठित रूप से कार्य कर रहे हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता एवं सक्षमीकरण के लिए महायुति सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन विकासवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही महिला पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें। इससे महिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत आधार मिलेगा।
बैठक में केतन तुरकर, राजु एन. जैन, माधुरी नासरे, डॉ. अविनाश काशिवार, डी.यू. रहांगडाले, यशवंत गणवीर, सुनील पटले, मंजुषा बारसागडे, सुधाताई रहांगडाले, अश्विनीताई पटले, प्रियाताई हरिनखेडे, निर्मला मिश्रा, ममता बैस, कीर्ति पटले, सरला चिखलोंढे, विशाखा टेम्भूरणे, कविता रहांगडाले, दीपा काशिवार, धनिसा कटरे, पुष्पमाला बडोले, क्रिष्णा कोरे, दुर्गा चौहान, शीला चौहान, पायल भेलावे, शर्मिला पाल, जया धावळे, पारबताबाई चांदेवार, पूजा उपवंशी, शर्मिला टेम्भूर्णीकर, सोनाली ब्राह्मणकर, हर्षल राऊत, श्रद्धा रहांगडाले, अनिता तुरकर, कल्पना खोटेले, बबिता मेश्राम, ममिता लांजेवार, आम्रपाली डोंगरवार, पुष्पलता दृगकर, ज्योत्सना शहारे, शीला ब्राह्मणकर, सीमा शेंडे सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
