गोंदिया: महिला से जबरन दुष्कर्म करने वाला अज्ञात आरोपी 12 घन्टे में पुलिस की गिरफ्त में..

617 Views

गुम सामान वापस दिलाता हूँ कहकर ले गया था चाँदसूरज के जंगल में.. वहाँ की दरिंदगी

रिपोर्टर। 17 अप्रैल
गोंदिया। एक अज्ञात वहसी आरोपी ने एक दुखियारी महिला की परेशानी का गलत फायदा उठाते हुए उसे जंगल ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है।
इस मामले पर जिला अपराध शाखा पुलिस एवं सालेकसा थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बताएं अज्ञात दुष्कर्मी के हुलिए अनुसार 12 घँटे में उसे गिरफ्तार करने के सफलता प्राप्त की है। आरोपी का नाम सुनील शोभेलाल माहुले (उम्र 40) निवासी जमाकुडो थाना सालेकसा बताया गया है।
पीड़ित महिला ने 14 अप्रैल को सालेकसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके साथ हुए जबरदस्ती दुष्कर्म के मामले की जानकारी दी थी। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोंदिया ने त्वरित जांच के आदेश देकर अज्ञात आरोपी की पकड़ हेतु जिले की लोकल क्राइम ब्रांच टीम को काम पर लगाया था। एलसीबी के प्रभारी महेश बंसोड़े ने आदेश मिलते ही सालेकसा थाना पहुचकर महिला से घटना का वर्णन लेकर अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी ली थीं।
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसे 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मिला था। आरोपी ने मैं तेरा गुम हुआ सामान वापस दिला दूंगा, मेरे साथ चल ऐसा विश्वास लेकर वो महिला को चाँदसूरज के जंगल में ले गया और जबर्दस्ती से विरोध के बावजूद उसने महिला के साथ दरिंदगी की। ये घटना का पूरा प्रकरण सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच घटित हुआ।
इस मामले पर सालेकसा पुलिस ने भादवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया था।
स्थानिक अपराध पुलिस ने पीड़ित महिला के बताए अनुसार खोजबीन जारी रख जमाकुडो में तफसीस की। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि संदिग्ध आरोपी यही है। पुलिस ने सुनील सोभेलाल माहूले को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की।पूछताछ में सुनील माहूले ने उक्त घटना को अंजाम देने का अपराध कबूल किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 376 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts