गोंदिया: आमगांव रेलवे स्टेशन के समीप मिली “सफेद शर्ट व काली जिंस पहने अज्ञात व्यक्ति की लाश”..

2,443 Views
क्राइम न्यूज। 23 मार्च
गोंदिया। जीआरपी थाना गोंदिया द्वारा आज एक अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिनाख्त के लिए मर्ग कायम कर उसके हुलिए की जानकारी प्रेस को जारी की गई।
रेलवे पुलिस के पीएसआई प्रवीण भीमटे ने जानकारी देते हुए बताया कि आमगांव रेलवे स्टेशन के बाजू में एक 35 से 40 साल की उम्र के अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी गली स्थिति में दिखाई दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर इसकी शिनाख्त व जांच हेतु कार्रवाई की जा रही हैं।
ये अज्ञात व्यक्ति का शव पिछले 4-5 दिन से पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने शरीर में फूल आस्तीन का सफेद शर्ट व काली रंग की जीन्स पहने हुए है। उसके दाएं हाथ पर अंग्रेजी में S. G. B. व दिल के चिन्ह के साथ S गोदा हुआ है। उसकी ऊंचाई 5 फुट 5 ईंच, रंग सांवला है।
पीएसआई भीमटे ने कहा, इसकी शिनाख्त हेतु किसी भी तरह की कोई जानकारी मिलती है तो वे इस नम्बर 8805986055 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते है।

Related posts