वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 164वें बलिदान दिवस पर अवंतीबाई लोधी महासभा द्वारा गोंदिया जिले में गांव-गांव मूर्ति अनावरण..

728 Views
प्रतिनिधि। 23 मार्च
गोंदिया। अवंती बाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी शिव नागपुरे तथा अवंती बाई के वंशज व अवंतीबाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक लोधी डोलेंद्र सिंह द्वारा गोंदिया जिले के गांव कमरगांव महालगांव/मुरदाडा में अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के 164 वे बलिदान दिवस पर भव्य  मूर्ति का अनावरण किया गया।
रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर ग्राम कारंजा, नागरा, पांढराबोड़ी, धापेवाडा, कमरगांव, सहेसपुर  व विभिन्न गांवों में पूजन कर रानी अवंति बाई के बलिदान को याद किया गया।
अवंती बाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय तथा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा समाज जागृति के वक्तव्य दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अवंती बाई लोधी के वंशज द्वारा सामाजिक एकता, शिक्षा, आर्थिक स्थिति, को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
लोधी शिव नागपुरे ने समाज में नशा मुक्त समाज, सशक्त समाज का नारा दिया समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा और मृत्यु भोज पर पूर्ण पाबंदी लगाने का आह्वान किया। साथ ही समाज के द्वारा सामूहिक शादी कराए जाने पर जोर दिया।
ग्राम सहसपुर में मूर्ति दानदाता लोधी शिव नागपुरे का सहेजपुर अनावरण कमिटी द्वारा शाल श्रीफल और समाज गौरव पुरस्कार देकर सत्कार किया गया।
इस अवसर पर पुरुषोत्तम मोदी, उमेश दमाहे, योगेश सुलकिया, शेरा सुलकिया, अमर आर्मर, डोलेंद्र सिंह, रामनारायण सिंह, पियूष सिंह, नीरज उपवंशी, संजय नगपुरे, राजीव ठकरेले, नीरज नागपुरे, नंदकिशोर बिरनवार, उमेश बंभारे, जीत नागपुरे सहित अवंती बाई लोधी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अवंती बाई लोधी महासभा के सभी पदाधिकारियों ने भव्य रुप में बलिदान दिन मनाने पर और गांव-गांव जनजागृति होने पर गांव के सभी कमेटी का आभार व्यक्त किया।

Related posts