तुमसर और मोहाड़ी में नवरात्रोत्सव की धूम, सांसद प्रफुल पटेल ने मां दुर्गा के दरबार में टेका मत्था

43 Views

विभिन्न दुर्गा उत्सव मंडलों में विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, जनकल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की; श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण

तुमसर/मोहाड़ी। नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर तुमसर और मोहाड़ी शहरों में भक्तिमय वातावरण के बीच मां जगदंबा की आराधना श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है। इस अवसर पर सांसद प्रफुल पटेल ने दोनों शहरों के विभिन्न दुर्गा उत्सव मंडलों में पहुंचकर मां भवानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां जगदंबा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

धार्मिक नगरी तुमसर में नवरात्रोत्सव के दौरान विभिन्न दुर्गा मंडलों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सांसद प्रफुल पटेल ने शहर के मां दुर्गा उत्सव समिति, मालवीय स्कूल, श्री सार्वजनिक दयाल उत्सव मंडल, विवेकानंद नगर, बाहुली मंदिर तथा श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव मंडल, इंदिरानगर में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती में सहभागिता की तथा क्षेत्र की जनता के सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

इसी क्रम में मोहाड़ी शहर में भी सांसद प्रफुल पटेल ने मां सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति तथा जिला परिषद स्कूल स्थित मां चौंडेश्वरी माता मंदिर में विराजमान मां भवानी के दर्शन किए। मां के चरणों में नतमस्तक होकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण भी किया।

दोनों शहरों में नवरात्रोत्सव के दौरान धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ सांसद राजेंद्र जैन, नानाभाऊ पंचबुद्धे, विधायक राजूभाऊ कारेमोरे, धनंजय दलाल, अभिषेक कारेमोरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न दुर्गा उत्सव मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों में देवचंद ठाकरे, सदाशिव ढेंगे, आनंद मलेवार, विजय पारधी, महादेव पचघरे, हौशिक शरणागत, बाणा सव्वालाखे, आशा बोंद्रे, प्रदीप बुराडे, रितेश वासनिक, परमेश नलगोपुलवार, श्रीधर हटवार, कैलास तितरमारे, पवन चव्हाण, सुभाष गायधने, मनीषा गायधने, राजेश देशमुख, राकेश धार्मिक, यासीन छवारे, सुनील थोटे, गुलराज कुंदवानी, विक्रम लांजेवार, योगेश बालपांडे, निहाल खोब्रागडे, मनोज मते, महेश गायधने, कविता साखरवाडे, स्मिता आथिलकर, प्रदीप भरणेकर, पुष्पेन्द्रसिंह परमार, कामेश बोपचे, नौशाद शेख, रिंकू ठाकूर, मुकेश मलेवार, प्रवीण भुरे, शाहीन तुरक, सुनील डोंगरे, विशाल बिसन, अख्तर पटेल, अमित लांजेवार, अमित बडवाईक, संकेत गजभिये, मिलिंद गजभिये सहित दोनों शहरों के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

नवरात्रोत्सव के इस पावन अवसर पर मां जगदंबा की आराधना के साथ क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

Related posts