माँ दुर्गा भवानी मंडलों में पहुंचकर सौ. वर्षाताई पटेल ने लिए माँ भवानी के आशीर्वाद

228 Views

 

गोंदिया। शहर में भक्तिमय वातावरण के बीच नवरात्रोत्सव के अवसर पर सौ. वर्षाताई प्रफुल पटेल ने शहर के विभिन्न दुर्गा उत्सव मंडलों में पहुंचकर माँ जगदंबा भवानी के श्रद्धापूर्वक दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने गड्डाटोली स्थित श्री माँ दुर्गा उत्सव समिति, सुभाष गार्डन के पास विश्व हिंदू परिषद रासगरबा, इंगळे चौक स्थित ‘गोंदिया की महाराणी’, मामा चौक स्थित ‘मन्नत वाली माता’, नूतन स्कूल परिसर की रास गरबा उत्सव समिति, मनोहर चौक स्थित शारदा उत्सव समिति, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में माँ गायत्री गरबा उत्सव तथा श्री टॉकीज चौक के दुर्गा उत्सव मंडल में पहुंचकर माँ भवानी के दर्शन किए।

इस अवसर पर माँ भवानी के चरणों में नतमस्तक होकर उन्होंने समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे, ऐसी प्रार्थना की। इस दौरान विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, आयोजक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts