भारतीय सेना का जवान महेंद्र पारधी अरुणाचल प्रदेश में शहीद…शोक में डूबा गोंदिया जिला

2,424 Views

कल 24 मार्च को पैतृक गांव चिरेखनी(तिरोडा) पहुँचेगा शहीद महेंद्र का पार्थिव, शाम 4 बजे होंगा अंतिम संस्कार..

प्रतिनिधि। 23 मार्च
गोंदिया। देशसेवा के जज्बे को लेकर वर्ष 2004 में भारतीय सेना के बेलगाम मराठा रेजिमेंट (कर्नाटक) पर जॉइंट हुए गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील स्थित ग्राम चिरेखनी निवासी महेंद्र भास्कर पारधी (37) अरुणाचल प्रदेश में आयी भयंकर आपदा व बाढ़ में फंसने पर शहीद हो गए। ये खबर लगते ही गोंदिया जिले में शोक का वातावरण निर्माण हो गया है।
बताया गया कि शहीद महेंद्र पारधी अरुणाचल प्रदेश के डिब्रूगढ़ क्षेत्र में अपने 6 साथियों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। वहां आयी भयावह बाढ़, तूफान में बुरी तरह फंस गए। रोड-रास्ते ठप्प पढ़ गए वही एक दुसरो से संपर्क टूट गया था। इसी दौरान वे शहीद हो गए। ये घटना 22 मार्च 2022 के दोपहर 1 से 2 बजे के दौरान घटित होने की जानकारी है।
कल 24 मार्च को महेंद्र का पार्थिव उसके पैतृक गांव चिरेखनी पहुँचेगा। शाम 4 बजे के दौरान शासकीय विधि व सम्मान के साथ शहीद महेंद्र का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
शहीद महेंद्र पारधी ने अपने पीछे पत्नी गायत्री व दो बेटे छोड़ गए हैं। बताया गया कि उनकी सेवानिवर्त्ती को 8 साल रह गए थे। इस घटना से चिरेखनी ग्राम सहित पूरे जिले में शोक की लहर है।

Related posts