हिंदू हॄदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग अब “मुंबई-टू- गोंदिया” तक, शिवसेना नेता मुकेश शिवहरे ने मुख्यमंत्री ठाकरे का माना आभार..

1,314 Views

 

प्रतिनिधि। 11 मार्च
गोंदिया। महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार ने अपना तीसरा वर्ष 2022-23 का आर्थिक बजट शुक्रवार 11 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत किया। सरकार का ये आर्थिक बजट हर स्तर को मजबूत करने महत्वाकांक्षी माना जा रहा है।

इस वर्ष के पेश बजट में 55,335.34 करोड़ की लागत की महत्वाकांक्षी हिंदू हॄदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग परियोजना मुंबई-नागपुर को अब गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही ये समृद्धि महामार्ग गोंदिया-भंडारा और नागपुर से गडचिरोली तक भी विस्तार किया जा रहा है।

अपने आर्थिक बजट में हिंदू हॄदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग को गोंदिया तक बढाये जाने की घोषणा करने पर गोंदिया जिला शिवसेना सहसंपर्क प्रमुख़ मुकेश शिवहरे ने मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे का आभार माना।

शिवसेना नेता ने कहा, महत्वाकांक्षी परियोजना हिंदू हॄदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का विस्तार गोंदिया तक किये जाने पर अब गोंदिया सीधे मुंबई से जुड़ गया है। हमनें समृद्धि महामार्ग को गोंदिया तक विस्तार करने की मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की थी। सरकार से राज्य के अंतिम छोर के इस पिछड़े गोंदिया जिले को विकास की दृष्टि से उभारने अपना वादा निभाया और आज गोंदिया सीधे मुंबई से जुड़ रहा है। श्री शिवहरे ने मुख्यमंत्री श्री उद्धव साहब ठाकरे व महाविकास आघाडी सरकार का आभार माना।

जानकारी के अनुसार समृद्धि महामार्ग की नागपुर से मुंबई की दूरी 701 किमी थी जो अब गोंदिया तक विस्तार होने पर इसकी दूरी करीब 850 किमी हो जाएगी। और सफर 10 घण्टे का होगा। 120 मीटर चौड़ा ये सुपर एक्सप्रेस- वे आठ लेन का होगा। अभी तक इसका निर्माण 77 प्रतिशत पूरा होने की जानकारी है। पहले ये राज्य के 10 जिलों से होकर गुजर रहा था, पर अब गोंदिया, भंडारा और गडचिरोली तक होने पर 3 तीन जिले और बढ़ेंगे। परियोजना पूरी होने पर करीब 30 जिले आपस मे जुड़ जाएंगे।

Related posts