पंजाब में “आप” की जीत पर गोंदिया में बजे ढोल-ताशे, आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न..नप चुनाव में करेंगे बेहतर प्रदर्शन

1,068 Views

 

प्रतिनिधि।

गोंदिया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र में भी जश्न का माहौल है। महाराष्ट्र में फिलहाल चुनाव नही है लेकिन पार्टी की जीत के बाद आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस जीत का परचम महाराष्ट्र में भी लहराने की तैयारी में लग गए है। इस खुशी में गोंदिया में आप के कार्यकर्ताओं ने प्रभात टॉकीज के सामने में बैंड बाजे बजाकर, मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विदर्भ कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी, ने कहा कि यह जीत दिल्ली माॅडल की जीत है। अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली वालों के दिलों में जगह बनाई है उसी तरह से पंजाब को भी फतेह किया है।

आम आदमी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसी तरह से गोंदिया जिले में होने वाले नगर परिषद के चुनावो में भी आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश दमाहे , जिला सचिव नरेंद्र गजभिए , जिला युवा संयोजक मिलन चौधरी, मुन्ना पटले, बाबूलाल कोसरकर, प्रियंका लांजेवर, अक्षय वानखेडे सुभाष कड़व, अंकुश वाखले ,जितेंद्र शेंड, आकाश नंदेश्वर, दिलीप गौतम, यादवराव बोपचे, लोकेश भीमटे और गोविंद शर्मा उपस्थित थे

Related posts