गोंदिया: सफल उद्योगपति कैलाशचंद्र रुंगटा के पोते चिराग रुंगटा (सी.ए.) ने जॉइन की “आप”..

449 Views

 

गोंदिया। 9 मार्च
गोंदिया। एक दशक के भीतर देश की राजनीति में चर्चा में आयी और राजधानी दिल्ली की गद्दी में बहुमतों से सत्ता प्राप्त कर चुकी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी का तमगा हासिल करने जा रही है। दिल्ली में आम आदमी के लिए संघर्ष कर, राजनीति के माध्यम से व्यवस्था में परिवर्तन कर कार्य करने वाली केजरीवाल सरकार के विकासात्मक दिल्ली मॉडल को पूरे देश में सराहा जा रहा है। केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब, गोवा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसके नतीजे भी रोचक आने वाले है।

“आप” के इन्हीं कार्यो को देख, एवं दिल्ली सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर महाराष्ट्र में भी आप जोर पकड़ रही है। शिक्षित युवा वर्ग, युवतियां, महिलाएं, शिक्षित बेरोजगार, किसान आदि बडी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे है।

हाल ही में गोंदिया शहर के सफल उद्योगपति कैलाशचंद्र रुंगटा के पोते एवं सीमेंट व लोहा कारोबारी संदीप रुंगटा के पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट पुत्र चिराग रुंगटा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप के विदर्भ कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी ने चिराग रुंगटा के पार्टी प्रवेश पर स्वागत करते हुए उन्हें पक्ष की टोपी पहनाई और स्वागत किया।

चिराग ने कहा, वे दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्यो एवं शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने पर काफी प्रभावित हुए है। अगर देश के प्रत्येक राज्य में ऐसी व्यवस्था हो तो हमारा देश, आधुनिक और विकसित देशों की प्रखरता में अव्वल होंगा।

Related posts