गोंदिया: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, कुरियर बॉय बनकर आया था आरोपी..

2,172 Views

अज्ञात युवक व महिला की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए दोनों.. हमले का मकसद अज्ञात

रिपोर्टर। 9 मार्च
गोंदिया। आज शहर के रिहायशी क्षेत्र गणेशनगर परिसर में घर मे अकेली महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। ये वारदात दोपहर करीब एक से डेढ बजे के दौरान महावीर मोबाइल के संचालक आशीष शर्मा के घर पर हुई।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी अनुसार घायल महिला सोनल आशीष शर्मा घर में अकेली थी। उसी दौरान अज्ञात आरोपी घर की बेल बजाकर कुरियर बॉय बोलकर आवाज लगाया। उसका मुंह बंधा हुआ था। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, वो भीतर घुसने का प्रयास किया, परंतु महिला के विरोध करने व चिल्लाने पर उसने महिला के हाथ और गर्दन पर वार कर दिया। कहा जॉ रहा है कि महिला की 11 साल की बेटी ऊपर की मंजिल पर थी। आवाज सुनकर वो दौड़ पड़ी। उसके आने की आहट और चिल्लाने से आरोपी भाग खड़ा हुआ।
आरोपी के साथ एक अज्ञात महिला भी सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है। दोंनो घटना को अंजाम देकर भागते दिखाई दे रहे है। ये हमला किस मकसद से किया गया फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की का जा रही। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इस मामले पर शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। थाना पुलिस निरीक्षक महेश बंसोड़े ने शहर वासियों से अपील की है कि वे ऐसे घटनाओं पर सचेत रहे तथा घर पर किसी भी अनजान व्यक्ति को आने न दे। शक होने पर पड़ोसी की मदद ले और पुलिस को सूचित करें।

Related posts