यूक्रेन से स्वदेश वापसी: खुशाल के बाद, उमेन्द्र और पवन भी पहुँचे नागपुर.. मयूर कल सुबह होंगे दिल्ली से रवाना

567 Views

 

प्रतिनिधि। 03 मार्च
गोंदिया। यूक्रैन-रूस के बीच जारी युद्ध के हालातों के बीच यूक्रैन में फंसे गोंदिया जिले के चार छात्र हंगरी, रोमानिया से स्वदेश, सकुशल लौट आये है। ये छात्र दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट में उतरे, जहां से उनकी गृहनगर जाने हेतु आज नागपुर एयरपोर्ट पर वापसी हुई।

सबसे पूर्व दिल्ली से खुशाल पटले ने दोपहर 2 बजे उड़ान भरी और शाम 4 बजे तक वे नागपूर हवाई अड्डे पर पहुँचे। इसके बाद मुंबई से पवन नंदलाल मेश्राम निवासी तिरोडा/बेरडीपार व उमेन्द्र मुन्नालाल भोयर निवासी गोरेगाँव/मोहाडी ने दोपहर 3.50 की उड़ान भरी और वे भी सकुशल नागपुर हवाई अड्डे पर पहुँच गए।

एकमात्र छात्र मयूर अशोक नागोसे निवासी गोरेगाँव/बोटे ये फिलहाल दिल्ली में है। उनके परिजनों से सम्पर्क करने पर बताया गया कि मयूर कल 4 मार्च को सुबह करीब 10.25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगा, जो करीब 12.15 बजे तक नागपुर पहुँचने की संभावना है।
कुल मिलाकर सभी छात्र अब सकुशल अपने घर पहुँचने की राह पर है। सभी ने केंद्र सरकार, जिला प्रशासन का धन्यवाद माना।

Related posts