गोंदिया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सपत्नीक पहुँचे विजय रहांगडाले के खमारी निवास पर, अविष्कार की मृत्यु पर जताया गहरा दुःख..

1,858 Views
प्रतिनिधि। 30 जनवरी
गोंदिया। गत 25 जनवरी को वर्धा जिले के सेलसुरा गाव समीप रोड हादसे में 7 मेडिकल कॉलेज के छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में तिरोडा के विधायक विजय रहांगडाले के इकलौते बेटे अविष्कार रहांगडाले की भी मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद गमगीन रहांगडाले परिवार को देश के केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने अपनी पत्नी के साथ तिरोडा के खमारी गाँव जाकर विधायक विजय रहांगडाले को सांत्वना भेंट दी और अविष्कार को श्रद्धासुमन अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा, दुर्घटना को लेकर वे क्षुब्ध है। ये दुर्घटना कैसी हुई, क्या कारण थे इसे लेकर जांच समिति गठित की गई है। मेरे रहांगडाले परिवार से घरेलू सम्बंध है। श्री गडकरी ने उनके दुख में शामिल होकर प्रार्थना की, कि भगवान, अविष्कार की आत्मा को अपने चरणों में जगह दे व रहांगडाले परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts