गोंदिया: कोरोना संक्रमितों में भारी गिरावट, एक सप्ताह में मिलें कुल 389 मामले, 1,208 ठीक होकर घर लौटे..

578 Views

गोंदिया: कोरोना संक्रमितों में भारी गिरावट, एक सप्ताह में मिलें कुल 389 मामले, 1,208 ठीक होकर घर लौटे..


मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी, मेरी जनजागृति मुहिम में 13 लाख 35 हजार 713 लोगों की हुई जांच..

जावेद खान।
गोंदिया। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब पहले की तुलना में बहोत तेजी से घसर रहा है। वही मृतको की संख्या में भारी कमी आयी है। इसके साथ ही दवाओं के माध्यम से ठीक होने वालो की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
   बता दे कि गोंदिया जिले में 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक कोरोना संक्रमितों के कुल 389 मामले सामने आये है। वही इस संक्रमण से बाधित 1 हजार 208 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। तीन लोगों की मौत हुई है।
  आंकड़े में देखे तो 5 अक्टूबर को 80 बाधित मिले वही 280 ठीक हुए। 6 अक्टूबर को 60 बाधित मिले, 263 ठीक हुए। 7 अक्टूबर को 56 बाधित मिले, 81 ठीक हुए। 8 अक्टूबर को 38 बाधित मिले, 247 ठीक हुए। 9 अक्टूबर को 52 मरीज मिले वही 165 ठीक हुए। इसी तरह 10 अक्टूबर को 63 नए मामले सामने आए वही 99 ठीक हुए। आज 11 अक्टूबर को 40 नए बाधितों की एंट्री हुई, वही 73 ठीक होकर घर लौटे।
   पिछले दिनों की तुलना में एक सप्ताह में मात्र 389 मामले पॉजिटिव्ह आना, ये 1 प्रतिशत का हिस्सा है। जबकि इतने मामले सिर्फ एक या दो दिन में सामने आ रहे थे। मरीजों में कमी आने से जिले में खुशी की लहर है। वही लोगो ने शासन की मुहिम मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी की प्रशंशा कर जिला प्रशासन के सरहानीय कार्यो पर अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि जिले में चलाई जा रही शासन की मुहिम मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी, मेरी जनजागृति अभियान के तहत 14 लाख 11 हजार 425 की जनसंख्या में अबतक 13 लाख 35 हजार 713 लोगों तक पहुँचकर प्रथम स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। इनमें 549 लोगों के स्वेब नमूनें लिए गए, जिनमें 19 लोग कोरोना पॉजिटिव्ह मिले है।

Related posts