गोंदिया: 24 घंटे में फिर सामने आए कोरोना के 315 नए मामले, बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

356 Views

जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 1501, आज 160 हुए डिस्चार्ज..

प्रतिनिधि। 22 जनवरी
गोंदिया। जिले में कोरोना दिन-ब-दिन बेकाबू होता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या से हड़कम्प मच गया है। पिछले 24 घन्टे में आए 315 नए कोविड पॉजिटिव मामले ने मुश्किलें बढ़ा दी है। सर्वाधिक संक्रमित गोंदिया तहसील व मोरगाँव अर्जुनी के सामने आए है।
अबतक कोरोना के सक्रिय मामले जिले में 1501 हो गए है। वही आज 23 जनवरी 2022 को 160 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अबतक 580 लोगों की कुल मौतें हुई हैं।
तहसील स्तर पर आकंडेवारी देखे तो गोंदिया में  सर्वाधिक 757, आमगांव में 119, अर्जुनी मोरगाँव 226, गोरेगाँव 79, तिरोडा 85, सालेकसा 87, देवरी 38 एवं सड़क अर्जुनी में 110 मरीज सक्रिय है।
गोंदिया तहसील सहित जिले में बढ़ते मामलों को देख, वेक्सिनेशन को तेज गति से किया जा रहा है। अबतक वैक्सीन का पहला डोज लेने पर गोंदिया जिला राज्य में 5वें क्रमांक का जिला है जबकि दोनों डोज में 9वें क्रमांक का जिला है।

Related posts