गोंदिया में बेपटरी होता कोरोना, 24 घंटे में मिलें साढ़े तीनसौ से अधिक संक्रमित..

596 Views

जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1446, आज 168 हुए डिस्चार्ज..

प्रतिनिधि। 22 जनवरी
गोंदिया। जिले में कोरोना फिर बेपटरी होता जा रहा है। दिन-ब-दिन संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या से हड़कम्प मच गया है। पिछले 24 घन्टे में आए 354 नए कोविड पॉजिटिव मामले ने मुश्किलें बढ़ा दी है। सर्वाधिक संक्रमित गोंदिया तहसील के सामने आए है।
अबतक कोरोना के सक्रिय मामले जिले में 1346 हो गए है। वही आज 22 जनवरी 2022 को 168 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अबतक 580 लोगों की कुल मौतें हुई हैं।
तहसील स्तर पर आकंडेवारी देखे तो गोंदिया में  सर्वाधिक 731, आमगांव में 114, अर्जुनी मोरगाँव 193, गोरेगाँव 64, तिरोडा 67, सालेकसा 88, देवरी 25 एवं सड़क अर्जुनी में 64 मरीज सक्रिय है।
गोंदिया तहसील सहित जिले में बढ़ते मामलों को देख, वेक्सिनेशन को तेज गति से किया जा रहा है। अबतक वैक्सीन का पहला डोज लेने पर गोंदिया जिला राज्य में 5वें क्रमांक का जिला है जबकि दोनों डोज में 9वें क्रमांक का। जिले में बाहरी क्षेत्र से अन्य 9 मरीज भी आज संक्रमित मिले है, जिससे कुल संख्या 363 हो गई है।

Related posts