Zp चुनाव में गोंदिया, तिरोडा, सड़क अर्जुनी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ..फिर भी दूसरा बड़ा दल, गोंदिया पंचायत समिति में नहीं खुला खाता…

420 Views

 

गोंदिया विस क्षेत्र में हमनें कांग्रेस को जिंदा रखने का प्रयास किया, zp की 14 सीट में 25000 से अधिक वोट लिए-अशोक (गप्पू) गुप्ता

प्रतिनिधि। 20 जनवरी
गोंदिया। जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव के आये नतीजों में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरा है। यहां भाजपा को जिप क्षेत्र की 53 सीटों में बहुमत से 1 कम यानी 26 सीट प्राप्त हुई। वही कांग्रेस जिले में 13 सीट पाकर दूसरे क्रमांक पर रही। राष्ट्रवादी कांग्रेस की बड़ी नेतृत्व क्षमता होने के बावजूद वो मात्र 8 सीटों पर समेटकर रह गई। गोंदिया के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल की जनता की पार्टी चाबी ने 4 प्रत्याशियों को जीत दर्ज कराकर चौथा क्रमांक प्राप्त किया है।
गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में कभी वर्चस्व कायम रख अधिक सीट जितने वाली कांग्रेस ने अपना वजूद ही खो दिया। गोंदिया क्षेत्र में स्थिति ये रही कि जिला परिषद की कुल 14 सीटों में 1 सीट भी जीत नहीं पाई। इतना ही नहीं गोंदिया पंचायत समिति की 28 सीटों में भी एक सीट पर भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला।
गोंदिया की तरह ही कांग्रेस की दयनीय हालत तिरोडा तहसील में रही। यहां भी कांग्रेस ने zp चुनाव में खाता नहीं खोल पाया। यहां एकमात्र पंचायत समिति से कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
विशेष है कि इस समय तिरोडा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड़ के हाथों चुनाव की बागडोर रही। गोंदिया में अशोक (गप्पू) गुप्ता जो कांग्रेस के जिला कार्याध्यक्ष है उन्होंने मोर्चा संभाला, फिर भी कांग्रेस का खाता न खुलना पक्ष को चिंतन करने पर मजबूर कर रहा है।
गोंदिया को एनसीपी का गढ़ माना जाता है, परंतु इस गढ़ में भी एनसीपी का जादू फीका रहा। यहां एनसीपी ने 14 में 3 सीट पाकर संतुष्टि पायी।

क्या बोले, अशोक (गप्पू) गुप्ता…

कांग्रेस जिला कार्याध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता ने कहा गोंदिया में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसका कारण गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में कांग्रेस का टूटना है। हमनें बिखरी कांग्रेस को पुनर्जीवित कर बिखरने से बचाया और जिप व पंस चुनाव में पूरी सीट लड़ाकर वोट बैंक को इकट्ठा किया है। हमने हार को स्वीकारा है। जनता ने कांग्रेस की 14 जिला परिषद सीट में 25 हजार से अधिक वोट दिया। हम कांग्रेस को पुनः मजबूत बनाने जीतोड़ प्रयास करेंगे।

Related posts