गोंदिया: साइकलिस्ट अशोक मेश्राम की 2500Km सायकल यात्रा 25 दिसंबर से, नागपूर(दिक्षाभूमि), पुणे (भीमा कोरेगांव), मुंबई(चैत्यभूमि) जाएंगे..

1,175 Views

 

प्रतिनिधि। 20 दिसम्बर
गोंदिया:- संविधानिक एकात्मता, अमन शांति भाईचारा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु गोंदिया डेली सायकलिंग ग्रुप के साइकलिस्ट अशोक मेश्राम द्वारा गोंदिया से नागपुर (दिक्षाभूमि), पुणे (भीमा कोरेगांव), मुंबई (चैत्यभूमि) 2500Km सायकल यात्रा शनिवार दिनांक 25 दिसंबर 2021, सुबह 7:00 बजे स्थानिक डॉ बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा चौक, प्रशासकीय भवन, गोंदिया से प्रारंभ की जा रही है।

संविधानिक एकात्मता, अमन शांति, भाईचारा तथा स्वस्थ भारत एवम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु गोंदिया डेली सायकलिंग ग्रुप तथा संविधान मैत्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में सायकलिस्ट अशोक मेश्राम द्वारा गोंदिया से पुणे-मुंबई सायकलिंग यात्रा की जा रही है।

महाराष्ट्र में गांव गांव शहर होते हुए 2500 Km की इस सायकलिंग यात्रा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए जिला वासियों से सायकलिस्ट अशोक मेश्राम इन्हें तन मन धन से सहयोग करने की अपील संविधान मैत्री संघ तथा गोंदिया डेली सायकलिंग ग्रुप ने की है।

Related posts