चुनावी गर्मी में विदर्भ में सबसे ठंडा गोंदिया, पारा पहुँचा 11.5 डिग्री सेल्सियस

541 Views
प्रतिनिधि। 19 दिसंबर
गोंदिया। एक तरफ जिला परिषद, पंचायत समिति के चुनाव में गोंदिया जिला राजनीति से गर्माया हुआ है, ऐसे में ठंड की ठिठुरन ने गोंदिया को सर्वाधिक ठंडा कर दिया है।
आज मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार गोंदिया जिला विदर्भ के 11 जिलों में सर्वाधिक ठंडा दर्ज किया गया है। गोंदिया का न्यूनतम पारा 11.5 दर्ज किया गया है। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाम होते ही पूरे जिले में शीतलहर से मौसम ठंडा हो गया है, जिससे शहरी व ग्रामीण लोग गर्म कपड़ों के साथ दिन से रात तक नजर आ रहे है। ठंड का असर चल रहे चुनावी प्रचार में भी जमकर दिखाई दे रहा है। तपते चुनाव में बढ़ती सर्द ने ठिठुरन पैदा कर दी है। लोग सभाओं की कुर्सियों में कम, आसपास की टपरियो में आग सेंकते चुनावी गर्मी का आनंद ले रहे है। उम्मीदवार, नेता और कार्यकर्ता, गर्म कपड़े, जैकेट, मफलर, टोपियों के साथ वोट मांगते नजर आ रहे है। कुल मिलाकर इस वर्ष की शुरूवाती ठंड ने चुनावी गर्मी में ठंड पैदा कर दी है।

Related posts