बड़ी खबर: राज्य में 7 अक्टूबर से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, प्रार्थना स्थल…

427 Views
प्रतिनिधि। 25 सितंबर
गोंदिया। कोविड संकट के चलते पिछले अनेक माह से बंद सभी धर्म के धार्मिक स्थल व प्रार्थना स्थल अब 7 अक्तूबर से पूरे राज्य में खोलने का निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया है।
महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय से सभी धर्म के लोगों में खुशी देखी जा रही है। इस निर्णय के साथ ही मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने कहा, हमसब ने पहले व दूसरे चरण के संकट का मुकाबला किया है। संभावित तीसरे चरण की लड़ाई हेतु भी हम तैयार है। सभी के सहयोग से ये हो पाया है। अब सब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कोविड रोगियों की संख्या भी कम हो रही है।
उन्होंने कहा, हम भले ही स्थिति को नियंत्रित कर चुके है, पर हमें अभी भी एहतियात बरतना जरूरी है। खतरा अभी टला नही है। धार्मिक स्थलों व प्रार्थना स्थलों पर स्वास्थ्य नियमों का पालन होना चाहिए। चेहरे पर मॉस्क, सुरक्षित दूरी व जंतुनाशक दवाओं का छिड़काव होना आवश्यक है।
राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद अब जल्द ही उक्त नियमों का आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी होगा।

Related posts