गोंदिया: एनसीपी के जिला उपाध्यक्ष बनें विजेंद्र जैन, सांसद प्रफुल पटेल के हस्ते नियुक्ती पत्र प्रदान..

369 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। सांसद प्रफुल पटेल के गोंदिया निवासस्थान पर प्रफुल पटेल के हस्ते वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र जैन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उन्हें पक्ष का जिला उपाध्यक्ष पद सौपा गया। हाल ही में इस पद की जिम्मेदारी सौपने का नियुक्ती पत्र सांसद प्रफुल पटेल द्वारा सौपा गया।
विशेष है कि सांसद प्रफुल पटेल के निर्देश पर एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में राकांपा जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर ने गोंदिया जिला राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारीणी में उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्रजी जैन की नियुक्ती की है। इस नियुक्ति पर विजेंद्र जैन ने गोंदिया जिले में राष्ट्रवादी काँग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने व पक्ष विस्तार में अपना सक्रीय योगदान निभाने का संकल्प लिया।
विजेद्र जैन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेंद्र जैन, सचिन शेंडे, जिम्मी गुप्ता, राजू एन जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts