जवानों को मिली राहत, गोंदिया से भारत रिजर्व बटालियन -२, के लिए दो फेरी बस सेवा की शुरुवात..

367 Views

प्रतिनिधि।

गोंदिया। गोंदिया शहर से करीब २२ कि.मी दुरी पर बिरसी/परसवाड़ा के समीप स्थित भारत रिजर्व बटालियन के कैम्प से जवानों को, परिजनों को शहर या अन्य जगह पर जाने हेतु कोई पर्यायी साधन, वाहन व्यवस्था न होने पर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। अब बटालियन के ही अधिकारियों के प्रयास से गोंदिया से बिरसी, कामठा होते हुए भारत रिजर्व बटालियन-2 के लिए राज्य परिवहन महामंडल की दो फेरी बस सेवा शुरू की गई है।

विशेष है कि बटालियन के कमाडेंट अधिकारी जावेद अनवर को यह बात संज्ञान में आते ही उन्होंने इस समस्या के निवारण हेतु बटालियन के पुलीस कल्याण अधिकारी सुनिल चव्हाण को इस विषय पर तत्काल कार्यवाही करके राज्य परीवहन महामंडळ के पदाधिकारीयो से संपर्क करने कहा तथा जवानो व उनके परीवार हो रही असुविधा से उन्हें अवगत कराने कहा.

इस बात पर हुई चर्चा के बाद भंडारा जिल्हा के विभागीय वाहतुक आयुक्त चंद्रकांत वळस्कर ने तत्काल सर्वे कराकर गोंदिया से कामठा परसवाडा होते हुये भारत बटालियन के लिए दिन में दो बार बस सेवा का शुभांरभ 8 अगस्त सेे  विशेष तौर पर शुरू करा दिया।

इस कार्य में मार्गदर्शन व सहयोग बटालियन के असीस्टंट कमांडट संजय साळुखे ,विनोदकुमार राय तथा वरीष्ठ पुलीस निरीक्षक श्रीकृष्ण हिरपुरकर का रहा। बस सेवा शुरू होने से जवानों ने खुशी जाहीर कर राहत महसूस की।

Related posts