गोंदिया में भी नागपुर की तरह रेस्टोरेंट होटल व्यवसाय की समय सीमा रात 10 बजे तक की जाये-अखिलेश सेठ

1,387 Views

 

प्रतिनिधि।
गोंदिया :- गोंदिया रेस्टोरेंट एशोसिएशन की एक आवश्यक सभा महाराजा ढाबा & रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई.. इस सभा पिछले सभा की जानकारी एवं वर्ष भर हुए कार्यो की जानकारी दी गयी, एशोसिएशन में नए सदस्यों को शामिल करने की मंजूरी, एवं राज्य के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से निवेदन हैं कि गोंदिया में कोरोना के पेशेंट काफी कम है, और सभी व्यापार की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

उपराजधानी नागपुर में रेस्टोरेंट होटल की समय सीमा रात 10 बजे तक कर दी गई है तो गोंदिया में रेस्टोरेंट को भी रात 10 बजे तक खुला रखने का समय दिया जाना चाहिए, जिससे रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों को कुछ राहत मिल सकें।

सभा की अध्यक्षता एशोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश सेठ ने की, सभा मे गिरीश शिवहरे स्वरूचि, मनीष अग्रवाल सागरिका, राजन शिवहरे ए पी, लक्की भाटिया गम्मत जम्मत, राजेश अग्रवाल दिल्ली, घनश्याम जड़ेजा कॉफ़ी हॉउस, गुलशन यादव उत्तम सावजी, राजा जैसवाल शिवाज, संजू लारोकर ताज दरबार, राहुल वंजारी महक, अंकुश काम्बले पिज्जा, उपस्थित थे..

Related posts