गोंदिया: गुजराती नेशनल हाईस्कूल में श्री ठाकुर सर हुए सेवानिवृत्त, शाला ने दी भावभीनी विदाई

390 Views

गोंदिया,02अगस्त। श्री गुजराती स्कूल राष्ट्रीय केलवणी मंडल द्वारा संचालित गुजराती नेशनल हायस्कूल में श्री डी.एस. ठाकुर सर् को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्य्क्षता संस्था के ट्रस्ट बोर्ड के ट्रस्टी एवम उपाध्यक्ष दीपमभाई पटेल ने की। कार्यक्रम में गुजराती राष्ट्रीय केलवणी मंडल के उपाध्यक्ष अजय भाई वडेरा,सचिव जयेश भाई पटेल सहसचिव विजय कुमार जोशी ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की गरिमा को सुशोभित किया।

सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सत्कार मूर्ति श्री डी एस ठाकुर व उनकी जीवन संगिनी नीता ठाकुर को पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया। साथ ही सत्कारमूर्ति को शॉल,श्रीफल व समूर्तिचिन्ह प्रदान कर समानित किया गया। तत्पचात शाला के शिक्षकगण व शिक्षकेतर कर्मचारीवृदो की ओर से श्री ठाकुर सर् को भेट वस्तू प्रदान की गई।

इस अवसर पर संस्था के सहसचिव विजय कुमार जोशी ने ठाकुर सर् के मृदु व सहनशीलता स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी भविष्य की कामना की। संस्था सचिव श्री जयेश भाई पटेल ने सत्कार मूर्ति के संस्था व शाला से जुड़ी हुई जीवन के अनछुए पहलूवो पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात संस्था के उपाध्यक्ष अजय वडेरा ने २६ जनवरी, ९ फरवरी व १५ अगस्त में NCC द्वारा की गई परेड की सराहना की तथा सत्कार मूर्ति के अनुशासनबद्ध जीवन की प्रशसा की। शाला के प्रधानाध्यापक श्री अरविंद पाटिल ने सत्कार मूर्ति के द्वारा किये गए कार्यो को याद किया जिससे संपूर्ण वातावरण भावभिवोर हो गया।

संस्था अध्यक्ष श्री प्रफुल भाई पटेल,गोंदिया शिक्षण संस्था की अध्य्क्ष वर्षा बेन पटेल,संस्था के समस्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी ने श्री ठाकुर सर के सुखमय व स्वस्थ जीवन हेतु कामनाये प्रेषित की।

अंत मे शाला के शिक्षकगण व शिक्षकेत्तर कर्मचारीवृदो की ओर से ठाकुर सर् को उनके सुखमय जीवन के लिए सुभकामनाये प्रदान की कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार प्रर्दशन शालेय शिक्षिका श्री कल्पना तंबोली मेडम ने किया।

Related posts