कोविड लॉकडाऊन में नवतपा के 4 दिन बीत गए, घर में रहकर गर्मी का एहसास नहीं, पारा रहा 41.5 डिग्री सेल्सियस

237 Views

तौक्ते और यास चक्रवाती तूफान से मौसम नरम-गरम…

प्रतिनिधि। 28 मई
गोंदिया। इस समय हम कोविड-19 के संकट से जूझ रहे है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोविड संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु लॉकडाऊन का कड़ा प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में आम नागरिक अपनी व परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों में कैद है।
   इसी लॉकडाऊन की अवस्था में 25 मई से रोहिणी नक्षत्र यानी नवतपा प्रारंभ हो चुका है, जिसका आज 4था दिन है। नवतपा को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किये चार दिन बीतने के बाद भी इसका एहसास नहीं देखा गया। विशेष है कि इस वर्ष नवतपा 25 मई से 03 जून तक रहेगा।
   संचारबन्दी लागू रहने से बेवजह घूमने फिरने पर पाबंदी है। ऐसे में आम नागरिक अपने घरों में कूलर और पंखों की हवाओं में आनंद ले रहे है। कोविड के दौर में किसी को फुर्सत नही की वे नवतपा पर बात करें, या तापमान की स्थिति क्या है उसकी जानकारी उठाये।
  बहरहाल, नवतपा के 4थे दिन गोंदिया में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विशेष है कि सूरज सर पर चढ़ा हुआ है, और तपिश भी बढ़ी हुई है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पढ़ने से मैदानी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है और समुद्र की लहरें आकर्षित होती है। ये अच्छी बारिश के होने के संकेत होते है।
  एक तरफ चक्रवाती तूफान, यास और तौकते ने तबाही मचाकर मौसम को नरम-गरम कर दिया वही नवतपा में बारिश, हवाओं की भी संभावना बनी हुई है।

Related posts