कोविड की स्थिति में सुधार, आज 128 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 397 कोरोनामुक्त

290 Views

 

जिले में 2 लाख 24 हजार 62 लोगों को लगा कोविड टिका..

प्रतिनिधि। 16 मई
गोंदिया। जिले में कोविड-19 संक्रमण से बाधितों की संख्या में कमी आयी है। स्थिति पहले से काफी बेहतर और नियंत्रित है। ऑक्सीजन युक्त बेड, साधारण बेड उपलब्ध है। भरपूर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है।

जिले में लिए गए स्वेब नमूनों में आज रविवार 16 मई को 128 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। वही ठीक होने वालों की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। आज 397 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है।
जिले में कोविड से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 90.45 फीसदी रहा।

वर्तमान में 3115 मरीज कोविड का उपचार ले रहे है। इनमें 2324 मरीज घर में ही क्वारटाइन है। जिले में सक्रिय मरीजों की स्थिति देंखे तो-
गोंदिया 1155, तिरोडा 195, गोरेगांव 215, आमगांव 337, सालेकसा 410, देवरी 381, सड़क अर्जुनी 139, अर्जुनी मोरगांव 254 एवं अन्य बाहरी क्षेत्र में 29 सकारात्मक मरीजों का समावेश है।

जिले में अबतक कोविशिल्ड, कोवेक्सीन का पहला, दूसरा डोज लेने वालों की कुल संख्या 2 लाख 24 हजार 62 तक पहुँच गई है। इनमें कोविशिल्ड के 135358 तथा कोवेक्सीन के 67104 डोज दिए जा चुके है। ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुई है।

Related posts