गोंदिया: वरिष्ठ समाजसेवी, फ़िल्म निर्माता विनोदकुमार जायसवाल नहीं रहें, शाम को किया गया अंतिम संस्कार…

2,163 Views

 

प्रतिनिधि। 30 अप्रैल
गोंदिया। जिले के जानेमाने वरिष्ठ समाजसेवी, फ़िल्म निर्माता (मी हनुमंता रिक्शेवाला) जैसी फिल्मों को बनाने वाले एक अदद शख्सियत विनोदकुमार कस्तूरचंद जायसवाल आज दुनिया से अपनों का साथ छोड़ चले गए।

विनोदकुमार जायसवाल 69 वर्ष की आयु के थे। वे दैनिक कशिश हिंदी समाचार पत्र के संस्थापक एड. वीरेंद्रकुमार जायसवाल के बड़े भाई थे। आज 30 अप्रैल को शाम 4 बजे के दौरान अस्पताल में उपचार के दौरान उनका असामायिक निधन हो गया।

विनोद जायसवाल के निधन से गोंदिया शहर में एक शोक का वातावरण निर्माण हो गया है। वे अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गए है। आज शाम को 7 बजे के दौरान उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम में किया गया।

Related posts