गोंदिया: सराफा एसोसिएशन व भाजपा व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष किशोरभाई हालानी का निधन

925 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। भाजपा के जिला कार्यकारिणी में व्यापारी आघाडी के जिलाध्यक्ष तथा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहे नरसिंग ज्वेलर्स के संचालक किशोरभाई हालानी का आज शनिवार 20 फरवरी के दोपहर के दौरान हॄदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया।
  वे करीब 52 वर्ष की अल्प आयु के मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आकस्मिक निधन पर गोंदिया शहर में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा समाचार लिखे जाने तक मोक्षधाम हेतु जाने के लिए निकलने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Related posts