गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंचम बिसेन का निधन, अंतिम संस्कार आज शाम

1,371 Views
प्रतिनिधि।
गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गोंदिया जिलाध्यक्ष व जिला परिषद में पूर्व उपाध्यक्ष रहे पंचम बिसेन की आज अल्प बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। जानकारी मिली कि, वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज उन्होंने गोंदिया के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
   पंचम बिसेन के निधन पर गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनका असामायिक निधन जिले के लिये क्षति है। पार्टी ने एक निष्ठावान व कर्तव्यवान नेतृत्व खो दिया।
   उनका अंतिम संस्कार ग्राम सिल्ली (तिरोड़ा) मोक्षधाम में आज शाम 6.30 होंगा।

Related posts